फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर सेमरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक युवक के परिजन के मुताबिक, रवि शर्मा का शनिवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने और रात में हालत गंभीर होने पर परिजन सीएचसी रामकोला लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें