फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

गोरखपुर से तमकुहीराज आ रही रोडवेज की बस में हुई मौत
डिबनी बंजरवा। बिहार के बोधछापर गांव निवासी एक युवक की रोडवेज की अनुबंधित बस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह युवक दीपावली के अवसर पर घर आ रहा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
परिजनों के मुताबिक गोपालगंज जिले के बोधछापर निवासी 33 वर्षीय राजकुमार इटावा से अपने घर लौट रहा था। रविवार सुबह वह गोरखपुर से अनुबंधित बस से तमकुहीराज के लिए चला। सुबह युवक की परिजनों से बात हुई थी। युवक जब कुशीनगर पहुंचा तो फिर परिजनों से बात हुई। परिजन दीपावली की तैयारी में जुटे थे। युवक ने एक परिजन को बाइक से तमकुहीराज आने की बात भी कही, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। जब बस तमकुहीराज पहुंची तो युवक बस में मृत पाया गया। जब यह बात परिजनों को पता चली तो वह तमकुहीराज पहुंचे और शव को पकड़कर विलाप करने लगे। सूचना मिलने पर तमकुहीराज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज पुलिस चौकी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि युवक इटावा में कुछ दिन पहले दुर्घटना में घायल हुआ था, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें