फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। अहिरौली थाने के मझना नाले के समीप हाइवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू कराया। सूचना मिलते ही हाटा पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर स्थित जोधपुर धोबी टोला निवासी सतीश चौधरी (25) के रूप में हुई। वहीं घायल युवक की पहचान रोहित चौधरी (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मझना नाला पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें