लक्ष्मीपुर। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के सोहरौना निवासी एक युवक पडरौना किसी काम से रविवार की शाम को आया था। काम निपटाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह अपने घर के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
साहरौना निवासी इमामुल (25) रविवार की शाम को पडरौना से घर के लिए लौट रहा था। घर के समीप हादसे में इसकी मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था। दो भाइयों में बड़ा होने के कारण परिवार की जिम्मेदारी भी इसके कंधे पर थी। इसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर वालों ने बताया कि युवक की शादी हो गई थी। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण मजदूरी करता था।
इसके दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।