मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान का शटर गिराते समय करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक अचेत होकर गिर गया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मोजहिदा गांव के गोबरी गुप्त जटहां बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में कपड़े का दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात करीब 9 बजे वे दुकान का शटर गिरा रहे थे। उसी दौरान उनका 28 वर्षीय बेटा पप्पू करंट की जद में आ गए, जिससे वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।