फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला और दो युवतियां पकड़ी गईं, होटल सील

Tue, 11 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के बरवां जंगल स्थित एक होटल में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने छापा मारा। इसमें एक महिला और दो युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। नायब तहसीलदार की उपस्थिति में पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका के वार्ड नंबर दस बाल्मीकिनगर (बरवां जंगल) में पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि यहां बाहर से लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सीओ कुंदन सिंह व एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस ने होटल में छापा मारा। एक महिला और दो युवतियां पकड़ी गईं। पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। नायब तहसीलदार शैलेश सिंह की उपस्थित में होटल को सील कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। इस मामले में अन्य जांच की जा रही है। इस दौरान एसआई संदीप यादव, अंजलि त्रिपाठी, शेर बहादुर आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें