फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरे में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी एक व्यक्ति गांव के पोखरे में सोमवार की सुबह डूब गया। वह पोखरे में स्नान करने गया था। युवक के डूबने की जानकारी मिलने पर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बहादुरपुर गांव का लालबाबू पासवान (45) सोमवार की सुबह गांव स्थित पोखरे में स्नान करने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। उनके डूबने की सूचना पर पहुंचे गांव के लोग और परिजनों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पहुंचे बहादुरपुर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में एसओ आरके सिंह ने बताया कि स्वजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें