फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sat, 06 Jul 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नवजीवन इंटर कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर तालाब में युवक का शव उतराया देख आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया कोट निवासी विजय बैंड बाजा पार्टी में काम करता था। वह कई दिनों से पटहेरिया शराब भठ्टी के आसपास घूमता रहता था। वहां दुकानों की साफ-सफाई भी करता था। शुक्रवार को तालाब में उसका शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि युवक के घर पुलिस गई थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें