फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाटर एटीएम में उतरा करंट, भाई-बहन को लगा झटका

Sat, 06 Jul 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली में पुरातत्व कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे वाटर एटीएम से पानी भरने गई 12 वर्षीय छात्रा और उसके भाई को करंट का झटका लग गया। लोगों ने दोनों को बचाया और बिजली निगम को सूचना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब 9 बजे स्कूल जाते समय 12 वर्षीय प्रिया वाटर एटीएम से बोतल में पानी भरने गई। वाटर एटीएम में करंट आ रहा था। प्रिया वाटर एटीएम से चिपक गई। उसका छोटा भाई कृष्णा छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन करंट के झटके से जमीन पर गिर गया। मौके पर जुटे लोगों ने प्लास्टिक की कुर्सी की मदद से प्रिया की जान बचाई। अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने बताया कि बिजली मिस्त्री भेज कर दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें