फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

बरवापट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौबया पटखौली में बुधवार को खेत देखने जा रहे युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे के बाद गांव के लोगों ने युवक की तलाश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया।
चौबया पटखौली गांव निवासी रंजीत राय (24) बुधवार को खेत देखने जा रहे थे। गांव के बगल से होकर नाले के किनारे पहुंचे थे, तभी पैर फिसलने से पानी में गिर गए। उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने रंजीत के डूबने की सूचना गांव में दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नाले के गहरे पानी में युवक की तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटे के बाद रंजीत राय को पानी से निकाला गया, लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पाकर बरवापट्टी एसएचओ जितेंद्र कुमार टंडन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंडक में डूबे युवक को बचाया
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरियापट्टी गांव के रिसाल पट्टी के पास गंडक में कूदकर युवक ने जान देने का प्रयास किया। मंगलवार की देर रात अचानक रेलिंग पर बैठा युवक नहर में कूद गया। युवक को कूदते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। राहगीर भरत निषाद और जयशंकर निषाद नहर में उतर गए। दोनों लोगों ने युवक को सुरक्षित निकाल लिया। युवक की पहचान इसी क्षेत्र के बांसगांव निवासी राजा हुसैन पुत्र वकील (20) के रूप में हुई। इसकी सूचना पाकर पहुंचे परिजन युवक को समझाबुझाकर घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें