फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह पशु मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह पशु मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा/समउर बाजार। पुलिस ने मंगलवार की रात हाईवे स्थित काजीपुर गांव के सामने दो पिकअप पर लादे गए छह पशुओं को मुक्त कराया। उनको लेकर जा रहे दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है। पशुओं को ले जाने वाले युवकों के पास से चाकू भी बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे पुलिस टीम फाजिलनगर की तरफ से गश्त से लौट रही थी। पुलिस अभी हाईवे पर काजीपुर गांव के सामने पहुंची थी। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से दो पिकअप आ रही थी। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पिकअप लेकर भागने लगे। इनका पीछा करते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की तलाशी के दौरान दोनों में छह पशु मिले। उनको ले जाने वाले युवकों की पहचान राम इकबाल यादव निवासी कोइनहा थाना तरयासुजान और मनोज निषाद निवासी तुर्कवलिया थाना सेवरही के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें