फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई में तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Sun, 01 Oct 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के ग्रामसभा करदह निवासी एक युवक की मुंबई में शटरिंग के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्राम सभा करदह के बनिया टोली निवासी 25 वर्षीय सुबास गुप्ता मुंबई कमाने गया था। वहां रिश्तेदारों के साथ शटरिंग का काम करता था। मुंबई में शुक्रवार को वह शटरिंग के काम के दौरान तीसरी मंजिल से गिर गया। वहां मौजूद सहयोगी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसका शव मुंबई से घर लाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें