फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दीवार में दबने से किशोरी की मौत

Sun, 01 Oct 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के फकीरा छपरा में शनिवार दोपहर बाद आई तेज आंधी से एक घर में बनी मिट्टी की दीवार गिर गई। इसमे दबने से समधीर मौर्य की 15 वर्षीय पुत्री अंगिरा मौर्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने पीडित परिवार को सांत्वना देकर सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नए मकान के सामने समधीर का एक पुराना कच्चा मकान है। जिसकी दीवार मिट्टी से बनी हुई है। मिट्टी की दीवाल से रस्सी बांधा गया था। दोपहर बाद तेज आंधी आने से रस्सी पर डाले गए कपड़े उतारने गई थी। उसी दौरान मिट्टी की दीवार उसके सिर पर गिर गया। परिजनों ने दौड़कर मिट्टी हटाया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने उसके परिजनों को सरकार मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने अंगिरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें