रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक में गांव ताड़ी उतारने एक व्यक्ति मंगलवार की शाम को ताड़ के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए कसया सीएचसी ले गए जहा पर जांच के दौरान डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव दहारी पट्टी निवासी बिनेशी (46) मंगलवार की शाम 6:30 बजे के करीब गांव टोला अहीर टोली में ताड़ी उतारने के लिए गए थे। ताड़ी उतारने के दौरान पैर फिसल जाने से पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए कसया सीएचसी ले गए जहां पर जांच के दौरान डॉक्टरो नें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी गुड्डी देवी, बेटी प्रीति बेटा गुलशन दहाड़े मारकर रोते रोते बेहोश हो जा रहे थे। सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।