मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी सूरज शर्मा (22) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मथौली से अपने गांव नारायनपुर बाइक से जा रहे थे।
मथौली नगर पंचायत स्थित सेंट्रल बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संवाद