फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे मुन्ना

Thu, 08 Dec 2022 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बनकटा बाजार।

सार

शेरपुर निवासी शारदा यादव के तीन बेटों में सबसे बड़े मुन्ना यादव दुबई में रहकर काम करते थे। 14 नवंबर को वह 35 दिनों का अवकाश लेकर गांव आए थे। बुधवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्होंने खुद ही इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर निवासी मुन्ना यादव (38) की बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए। वहां काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


शेरपुर निवासी शारदा यादव के तीन बेटों में सबसे बड़े मुन्ना यादव दुबई में रहकर काम करते थे। 14 नवंबर को वह 35 दिनों का अवकाश लेकर गांव आए थे। 17 दिसंबर को उनको वापस जाना था। बुधवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय गांव के समीप शेरपुर खैरटिया मोड़ पर पहुंचे। तभी आगे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।

उन्होंने खुद ही इसकी सूचना परिजनों को दी। घरवाले पहुंचे तो आनन-फानन उनको सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मुन्ना यादव की देर रात 11 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब 10 साल से दुबई में रहकर कमाने वाले मुन्ना यादव पर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। वह अपने छोटे भाइयों की शादी तय करने के लिए गांव आए थे। मुन्ना के दो बेटे 12 साल का करन और आठ साल का रितिक है। उनकी पत्नी रीता यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेहाल हो गए हैं। उनके मौत से मोहल्ले के लोग भी काफी दुखी हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें