फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, बोली- सात जन्म तक साथ रहने का किया था वादा, अब करो पूरा

Thu, 08 Dec 2022 12:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी उजारनाथ (कुशीनगर)।

सार

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने बताया है कि युवक संग उसके संबंध हैं। इसलिए वह उससे शादी करना चाहती है। इस मामले में युवती की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान युवती अपने माता-पिता के साथ रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर प्रेमी से शादी की जिद लेकर युवती ने हंगामा किया। युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि जब तक उसकी शादी तय नहीं होगी, वह घर नहीं लौटेगी। हंगामा बढ़ने पर प्रेमी के घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम तक पुलिस युवती को समझाने में जुटी रही। एसएचओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम संबंध गांव के युवक संग है। बुधवार को युवती अचानक युवक के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर धरने पर बैठ गई। गांव के लोग जुटे तो युवती ने बताया कि युवक उससे अक्सर फोन पर बात करता है। उसने शादी का वादा किया था, लेकिन वह अब वह मुकर रहा है। युवती ने धमकाया कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। युवती के ड्रामा करने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने बताया है कि युवक संग उसके संबंध हैं। इसलिए वह उससे शादी करना चाहती है। इस मामले में युवती की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान युवती अपने माता-पिता के साथ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें