संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। बिहार में मजदूरी करने गए जटहां बाजार गांव का बाइक सवार 22 वर्षीय युवक का सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अभी अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे, उससे पहले ही उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। जटहां बाजार गांव निवासी 22 वर्षीय बेटा पिंटू पांच दिन पहले बाइक से बिहार के लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ गए थे। सोमवार की दोपहर मिट्टी गिरा आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसओ अमन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।