फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Accident: पिकअप में पीछे से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत

Sat, 01 Oct 2022 04:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर से साधु संतों को लेकर एक पिकअप ड्राइवर अयोध्या जा रहा था। वह वाहन लेकर अभी हाटा कोतवाली के नगर पालिका वार्ड संख्या 18 पैकौली के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर शनिवार को गोरखपुर की ओर जा रहे एक पिकअप के पीछे से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर से साधु संतों को लेकर एक पिकअप ड्राइवर अयोध्या जा रहा था। वह वाहन लेकर अभी हाटा कोतवाली के नगर पालिका वार्ड संख्या 18 पैकौली के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकरा गई।

इस घटना में बाइक चालक घायल और पिकअप में पीछे बैठे एक साधू घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास अस्पताल ले जाने का कोई इंतजाम करते। इसके पहले बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने घायल साधू महेश दास (65) को हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाद में बाइक सवार की पहचान गोरखपुर जिले के रायगंज बाजार, बेलवार निवासी मोहम्मद इरफान (22) के रूप में हुई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस संबंध में हाटा कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें