सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत, पांच घायल
बरात में जा रही टैंपो ट्रैक्टर से भिड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में लक्ष्मीपुर के समीप सोमवार रात लगभग नौ बजे बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली और बरात लेकर जा रहे टैंपो में टक्कर हो गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले जाया गया।
रात लगभग नौ बजे रामकोला थानाक्षेत्र के जी डुम्मारभर के टोला पथरदेवा से टैंपो से बरात हनुमानगंज थानाक्षेत्र के जोकहिया जा रही थी। लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टैंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो में सवार शैलेश (20) निवासी पथरदेवा की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा भेजवाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।