फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान कर सायफन के ऊपर युवाओं ने डाली मिट्टी

विज्ञापन
कटाई भरपुरवा में श्रमदान करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
श्रमदान कर सायफन के ऊपर युवाओं ने डाली मिट्टी
विज्ञापन

जटहा बाजार। थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के जिस रास्ते पर फिसलकर शुक्रवार को एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हुई थी वहां शनिवार को युवाओं ने श्रमदान कर सायफन पर मिट्टी भरा। युवाओं ने गांव के हर घर से चार-चार बोरियां लीं। उसमें मिट्टी भरकर सायफन के पास सड़क को मजबूत बनाया। युवाओं का यह कार्य जनप्रतिनिधियों के लिए आईना है।
विज्ञापन

कटाई भरपुरवा गांव के पास खेत में जाने वाले रास्ते पर एक जगह गड्ढा है। काफी प्रयास के बाद यहां ह्यूम पाइप डालकर पुलिया बनाया गया। परंतु यह कार्य भी ठीक से नहीं कराया गया। शुक्रवार को गांव के हनुमानगंज टोला निवासी जगदीश्वर उर्फ नागेंद्र कुशवाहा सुबह करीब सात बजे धान की रोपाई कराने जाते समय यहां फिसलकर गड्ढे में गिर गया। 19 वर्षीय इस युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को संदीप कुशवाहा की अगुवाई में रितेश कुशवाहा, अरविंद कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, छोटेलाल, मंटू, राजकुमार, मार्कंडेय कुमार, अभय कुमार, सन्नी कुमार, नंदू कुमार, लक्ष्मन कुमार, संजीद कुमार आदि ने बोरियों में मिट्टी भरकर पुलिया के दोनों किनारों को मजबूत किया। कुछ घंटों के श्रमदान में ही सड़क सुरक्षित चलने लायक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें