फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरे दिन भी यूथ कांग्रेस नेता अमित सिंह हाउस अरेस्ट रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे
विज्ञापन

तमकुहीराज। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होने जा रहे यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमित सिंह को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को भी उनके आवास पर नजरबंद रखा। हालांकि इस दौरान उनके लोगों से मिलने-जुलने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा।
विशुनपुरा निवासी अमित दिल्ली में आयोजित आंदोलन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को तमकुहीराज बाजार से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने पुलिस की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए इसे लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी हिंसक गतिविधि में शामिल होने नहीं जा रहे थे बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने के लिए दिल्ली जा रहे थे। शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने से रोकना नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस संबंध में तमकुहीराज के थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कांग्रेसी नेता को हाउस अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें