फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध शराब बेचते युवक को पकड़ा

Sun, 19 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के सपहा चौराहे पर अवैध शराब बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में युवक खुलेआम शराब बेचता दिखाई दे रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छापा मारा और दुकानदार प्रदीप को हिरासत में लेकर थाने चली गई। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पान की दुकान पर शराब बेचने का वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें