फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sun, 19 Apr 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा बाजार स्थित टोला मिश्रौली में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान साजिदा (18) पुत्री जमालू के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि युवती को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उपनिरीक्षक शुभम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें