कसया। थानाक्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर निवासी एक युवक खेत में अचेत मिला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर सिसवा महन्थ निवासी वीरेंद्र प्रसाद पुत्र छेदी प्रसाद (35 ) मंगलवार को दोपहर बाद गांव के बाहर रामनगर वाले रास्ते की ओर खेत में अचेत मिला। जानकारी होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत कर दिया। चर्चा यह है कि युवक आर्थिक तंगी से काफी परेशान था। उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसएचओ कसया डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।