फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नाई की पिटाई कर युवकों ने लूटी चेन और रकम, केस दर्ज

Fri, 20 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बाल कटिंग कराने में देरी होने पर बिगड़ी बात,नाई का एक आंख जख्मी
विज्ञापन

-ब्लॉक गेट के सामने दुकान चलाता है नाई,आंख में धंसा है चश्मे का शीशा
पडरौना। बाल की कटिंग कराने में देरी पर युवकों ने नाई की पिटाई कर दिया। इसके गले का चेन, नकदी रुपये लूट ले गए। मारपीट के दौरान नाई की एक आंख में चश्मे का शीशा धंस गया, जिससे दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के केवट टोली निवासी सुशील कुमार ब्लॉक गेट पर सैलून चलाता है। बृहस्पतिवार को एक युवक बाल की कटिंग कराने के लिए सुशील की दुकान पर पहुंचा। पहले से सुशील किसी का दाढ़ी बना रहा था। देरी होने पर युवक अश्लील भाषा का प्रयोग किया। जिसका नाई ने विरोध किया तो युवक फोन कर अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया। चारों युवक नाई की दुकान में पिटाई करने लगे। आंख पर पंच से वार एक युवक ने कर दिया। इससे दाहिने आंख में चश्मे का शीशा घुस गया। मारपीट करने वाले युवकों ने नाई के गले की सोने की चेन और 1170 रुपये लूट ले गए। इस बाबत कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि सोनू और तीन अज्ञात पर मारपीट, तोड़फोड़, लूट और एससी एसटी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें