फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हॉकी और चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर हॉकी और चाकू से हमला
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कसया (कुशीनगर)। नगर पालिका के वार्ड 13 में कुछ लोगों ने एक युवक पर पुरानी रंजिश में हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वार्ड13 निवासी मंटू मद्धेशिया (25) ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके वार्ड के ही रहने वाले निलेश कश्यप, बंटी चौरसिया व सत्यम सिंह सहित कई अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उसके ऊपर डंडा, हॉकी लेकर हमला बोल दिया। पीड़ित मंटू का यह भी आरोप है कि निलेश ने उसके शरीर पर चाकू से वार किया। एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिल चुकी है। उसके मुताबिक ही संबंधित धाराओं में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिर आगे इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें