उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा (कटकुईया) गांव में डीजे मशीन खराब होने पर विवाद में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी गोलू चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अक्तूबर को डीजे मशीन खराब होने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि दीपक चौहान, प्रदीप चौहान और विशाल चौहान सहित अन्य लोगों ने गोलू चौहान से मारपीट की। उन्होंने लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। घायल गोलू चौहान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक, प्रदीप और विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।