फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पड़री में कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 जून की शाम गौरा तिराहा पड़री क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति ईंट भट्ठे के पास सफेद प्लास्टिक की बाल्टी में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार (25) पुत्र बदरू कुमार सरोज, निवासी धमौली थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली, हाल पता पड़री महुअड्या थाना हाटा बताया। तलाशी के दौरान बाल्टी से कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को सील कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि जानकारी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें