फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आठ किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कस्बे के देवरिया मोड़ से हाटा कोतवाली पुलिस ने एक युवक को आठ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा हैै कि पकड़ा गया युवक गांजे का अवैध कारोबार करता है और पडरौना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा के साथ कहीं जाने की फिराक में हाटा नगर के देवरिया मोड़ के पास खड़ा है। सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ देवरिया मोड़ पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक बड़ा बैग लेकर वहां खड़ा है। पुलिस टीम को देखकर वह कुछ असहज हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बैग की तालाशी ली तो उसमें अवैध गांजा मिला। उस युवक को पकड़कर पुलिस थाने लाई और बैग की पूरी तालाशी ली तो उसमें आठ किलो गांजा बरामद हुआ। पुछताछ में युवक ने अपना नाम गोलू यादव, निवासी धर्मपुर खुर्द, थाना रविंद्रनगर बताया। पुलिस ने उसके पास बरामद गांजा के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे न्यायालय के सामने पेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें