फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : प्रशासन अलर्ट, सक्रिय हुई सर्विलांस टीम

Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर के शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान के टाइगर में एवियन एनफ्लू एन्जा वायरस के पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। यह एक प्रकार का वायरस है, जो पशु, पक्षियों के साथ इंसान भी संक्रमित हो सकता है। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। वहीं, प्रशासन की ओर से जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स का गठित करते हुए जिम्मेदारी दे दी गई। इसमें प्रशासनिक लोगों के साथ-साथ मानव और पशु चिकित्सा विभाग के लोग शामिल किए गए हैं। जो मुर्गी फार्म की जांच करेंगे, निगरानी करेंगे। मुर्गी से फैलने वाले बर्ड फ्लू की गोरखपुर के चिड़िया घर में दस्तक के बाद चिड़िया घर का एक सप्ताह के लिए पूरे प्रदेश में बंद कर दिया है। साथ ही जांच और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिससे संक्रमण का दायरा न बढ़े। अगर कहीं किसी फार्म पर कोई पशु, पक्षी संक्रमित मिलता है तो उसका त्वरित इलाज किया जाए। क्योंकि यह वायरस पशु पक्षी के जरिए इंसान को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में जनपद स्तर पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुर्गी में अधिक होता है। ऐसे में अगर बिरयानी या फिर चिकन के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाएं और बचकर खाएं। क्योंकि संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में बीमारी के नियंत्रित होने तक बचने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीमा से लगे क्षेत्रों की सर्विलांस से निगरानी
पशु चिकित्सा विभाग को ओर से तैयारी की गई है। पोल्ट्री एवं प्रवासी पक्षियों का गहनतापूर्वक एवं गम्भीरतापूर्वक सर्विलांस किया जाएगा। इस के लिए बैकयार्ड पोल्ट्री,पोल्ट्री फार्म पोल्ट्री दुकान, बाजार प्रवासी पक्षियों के मार्ग वन्य जीव अभ्यारण्य पक्षी अभ्यारण्य जलाशय अन्तर्राष्ट्रीय, अन्तर्राज्यीय सीमा से लगे क्षेत्रों का लगातार सर्विंलास पर रखकर कार्य किया जाएगा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुक्कुट पालकों से लगातार संपर्क स्थापित करेंगे। जिससे कि पक्षियों में किसी भी असामयिक बीमारी एवं मृत्यु की दशा में तत्काल सूचना, विभाग को मिल सके। जनपद में जहां अधिक कुक्कुट इकाईयां है, वहां पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पशुपालन विभाग के अधिकारी वन विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे, जिससे कि वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के पक्षियों की आकस्मिक एवं असाधारण मृत्यु के मामले में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पोल्ट्री फारमर्स, पोल्ट्री व्यापार से जुड़े व्यक्तियों की ओर से तथा वाइल्ड लाइफ क्षेत्र में पक्षियों के अचानक बीमार पड़ने व मृत्यु की सूचना निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें