गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोडइता श्रीराम गांव निवासी बाइक सवार युवक को 18 लीटर देशी शराब के साथ मद्द निषेध बिहार की जांच टीम ने रविवार को पकड़ा। गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधीक्षक मद्द निषेध गोपालगंज अमृतेश कुमार ने बताया कि रविवार को यूपी से लगे सीमाओं पर गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान कोनहवा मोड़ के पास बाइक सवार को रोककर जांच की गई, तो उसके पास से देशी शराब की 90 टेट्रा पैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोडइता श्रीराम निवासी 27 वर्षीय कुलदीप कुशवाहा के रूप में हुई। विधिक कार्रवाई की जा रही है।