पडरौना। पचास उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी पडरौना की तरफ से रविवार को उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एनसीसी-ए प्रमाणपत्र की परीक्षा हुई। इसमें जूनियर डिवीजन बालक और जूनियर डिवीजन बालिका के दोनों मिलाकर कुल 94 कैडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद कैडेटों को एनसीसी एक प्रमाण पत्र के बारे में बताते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के जीवन में एनसीसी ए प्रमाण पत्र लेकर सेना की नौकरी में छूट हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा एनसीसी में कैडेट्स स्कूल में अनुशासन सीखते हैं। ये अनुशासन में स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सहयोग कर अहम भूमिका निभाते हैं। स्कूल के बाद एनसीसी के कैडेट्स को कॉलेज स्तर पर बी व सी का प्रमाण पत्र लेकर सीधे एसएसबी में जाते हैं, तो इस प्रमाण पत्र को नौकरी में अहमियत मिलती है। इस दौरान एनसीसी ऑफीसर लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, रिसलदार मेजर हरपाल सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, केएन मिश्रा, मनोज कुमार, सूबेदार त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।