तमकुहीराज। क्षेत्र के पांडेय मुन्नीपट्टी निवासी राजेश यादव (45) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार दोपहर राजेश यादव जरूरी सामान खरीदने पैदल ही दाहूगंज बाजार जा रहे थे। तमकुहीरोड-टड़वा मार्ग पर दाहूगंज बाजार के समीप वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल राजेश यादव को लोगों ने सीएससी तमकुहीराज पहुंचाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद