फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छोटे भाई की काटी अंगुली, उलाहना देने पहुंचे बड़े भाई को मारा चाकू

Wed, 25 Jun 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली कुस्मही के पश्चिम टोला निवासी छोटे भाई की अंगुली काटने के मामले को लेकर बड़ा भाई उलाहना देने पहुंचा तो विवाद हो गया। पिता-पुत्र ने उलाहना देने गए युवक की पीठ पर चाकू मार दिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामकोला सीएससी पर भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अहिरौली कुस्मही गांव निवासी 15 वर्षीय ऋषिकेश 15 दिन पहले गांव में नीला गमछा लगाकर घूम रहा था। इस दौरान अंश से विवाद हो गया। गांव के लोगों ने समझाया तो विवाद शांत हुआ। उसके बाद ऋषिकेश कोचिंग करके मंगलवार सुबह रामकोला से घर जा रहा था। रास्ते में अंश ने उसे फिर से मारपीट किया।
इस दौरान अंश ने दांत से ऋषिकेश की अंगुली पर काट लिया। इस पर ऋषिकेश का भाई सतीश उलाहना देने अंश के घर गया। वह अंश के पिता अंगद से शिकायत किया तो बातों-बातों में विवाद बढ़ गया। इस पर अंगद और अंश ने मिलकर 20 वर्षीय सतीश की पीठ पर चाकू मार दिया। उसे गंभीर हालत में रामकोला सीएससी पर भर्ती कराया गया, जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रामकोला पुलिस सीएचसी पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें