फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़े भाई की हत्या में छोटा भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा गांव में कमल शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके छोटे भाई शिवम उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे पटहेरिया से दबोचा। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पटहेरवा गांव में शुक्रवार रात कमल शर्मा (25) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की मां ने पहले उसके चाकू से आत्महत्या करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने अपने छोटे बेटे शिवम पर बड़े बेटे कमल उर्फ शिबू की हत्या करने का आरोप लगाया। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया था।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पटहेरिया से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें