हाटा। नगर के पिपराइच चौराहे के पास फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक डॉ. रविंद्र गुप्ता ने तीन दिन पूर्व फिजियोथेरेपी के दौरान युवती से छेड़खानी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
क्षेत्र की एक युवती फिजियोथेरेपी के लिए पिपराइच चौराहा पर गोरखपुर न्यूरो के नाम से संचालित क्लीनिक पर आती थी। युवती का आरोप है कि तीन दिन पूर्व फिजियोथेरेपी के दौरान डॉ. रविंद्र गुप्ता ने उससे छेड़खानी की।
जानकारी होने पर युवती के परिजन घर वालों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर आई पुलिस आरोपी डाॅक्टर को हिरासत में लेकर चली गई। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल दीपक सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद