फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक से शादी कराने की जिद, टावर पर चढ़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव निवासी 18 वर्षीय युवती मंगलवार की शाम देवपोखर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह एक युवक से शादी कराने की जिद पर अड़ी थी। टावर पर चढ़ने से पूर्व युवती ने डायल 112 पर फोन कर धमकी दी थी कि यदि उसकी शादी युवक से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी।
विज्ञापन

युवती का थाना क्षेत्र के ही गांगीटीकर निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार की शाम करीब चार बजे युवती देवपोखर बाजार पहुंची और चौराहे के बगल में लगे मोबाइल टावर के पास से डायल-112 पर फोन कर अपनी बात बताई। इसके बाद युवती टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया।
टावर पर चढ़ने की सूचना पर आई पीआरबी पुलिस युवती को समझाकर नीचे उतारने का का प्रयास करते रहे और युवती टावर पर जाकर बैठ गई। पुलिस कर्मी उतरने के लिए प्रयास करती रही लेकिन युवती युवक से शादी की जिद्द पर अड़ी रही। कुछ देर बाद आए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने भी युवती को टावर से उतारने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस लगातार युवती से बातचीत कर करीब तीन घंटे सुरक्षित उतरवाने में सफल हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को समझाकर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें