फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी की जिद में 130 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, भेजी गई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर सोमवार भोर में धनहा गांव की एक युवती पड़रही चौराहे पर स्थित करीब 130 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह लोगों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। करीब 10 घंटे बाद प्रेमी से मिलाने का आश्वासन मिलने पर नीचे आई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। कटाई भरपूरवा चौकी इंचार्ज अभिलाष झा की तहरीर पर युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
युवती सोमवार भोर में ही अपने साथ मोबाइल, पानी और खाने-पीने का सामान लेकर टावर पर चढ़ गई थी। सुबह लोगों ने उसे टावर के सबसे ऊपरी हिस्से में बैठे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने पुलिस बल के साथ उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। बाद में एसडीएम खड्डा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने माइक और मोबाइल फोन के जरिये युवती से बातचीत कर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान युवती मोबाइल पर हुई बातचीत के चैट की प्रतियां भी टावर से नीचे फेंकती रही। उन्हें देखने और उठाने के लिए मौके पर जुटे लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

युवती को देखने के चक्कर में बाइक सवारों ने छात्रा को मारी टक्कर, चार घायल

मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़रही चौराहे पर सोमवार को मोबाइल टावर पर युवती के चढ़ने की खबर सुनकर तमाशा देखने जा रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
टावर चढ़ी युवती को देख रहे बाइक सवार ने कटाई भरपूरवा के बाजार टोला के सामने स्कूल जा रही छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में छात्रा समेत बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।



घायल छात्रा की पहचान बिहार के मंझरिया निवासी विनोद कुशवाहा की पुत्री अंजली के रूप में हुई है, जबकि तीनों घायल युवकों का नाम नहीं पता चल सका है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि सीएचसी कोटवा में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें