फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमिका के विरोध के बाद युवक की शादी रुकी, नहीं गई बरात

Tue, 26 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र एक गांव में मुंबई से आई प्रेमिका के हंगामे के बाद युवक की दूसरी शादी की हसरत अधूरी रह गई। सोमवार को बरात जानी थी, लेकिन वधू पक्ष ने युवक के घर पहुंचकर बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीरबिहार गांव में एक युवक के दरवाजे पर हंगामा शुरू हो गया था। मुंबई के संजय नगर, राजशक्ति मार्ग मलाड ईस्ट मुंबई से आई युवती ने युवक पर तीन साल से शारीरिक संबंध होने की बात कहते हुए 1.50 लाख रुपये लेकर भाग आने का आरोप लगाया था। युवक की 25 दिसंबर को शादी होनी थी। बात पटहेरवा थाने तक पहुंची। युवक की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। वहां के लोग भी थाने पर आ गए। जब उन्हें पता चला कि जिस लड़के से वह शादी तय किए हैं, उस लड़के का मुंबई की लड़की से प्रेम संबंध है तो युवक के घर पहुंचकर शादी करने से इंकार कर दिए। बहुत पंचायत हुई, लेकिन लड़की के पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुए।सोमवार को बरात जानी थी। बरात नहीं गई, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें