फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 25 Mar 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक सुशील ठकुराइ की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग में 20 वर्षीय सुशील ठकुराई के सोमवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना स्थल की जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग निवासी सुशील ठकुराई (20) ने सोमवार की रात घर के एक कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने सुशील को आवाज लगाई। इसके बाद भी कमरे के भीतर से कोई हरकत नहीं हुई। परिजनों ने कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका मिला। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। सुशील के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में तमकुहीराज इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें