कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में महमूद (26) पुत्र भुल्लन की संदिग्ध हालात में मौत का मामला आठ दिन बाद नया मोड़ ले गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डीएम और एसपी से शिकायत की। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नौ जुलाई को महमूद का शव गांव के समीप सड़क किनारे दुकान के सामने संदिग्ध हालात में मिला था। परिजनों का आरोप है कि महमूद की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। वारदात के समय परिवार सदमे में था, इसलिए बिना पोस्टमार्टम कराए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।