फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मालदीव कमाने गए युवक की संदिग्ध हाल में जलने से मौत, घर में छाया मातम

Tue, 20 Dec 2022 04:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, उजारनाथ/ पटहेरवा।

सार

पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार गांव के निवासी तबारक हुसैन के 40 वर्षीय पुत्र मेंहदीहसल रोजगार के सिलसिले में तीन महीने पहले मालदीव गए थे। बीते रविवार को वहां की कंपनी के मैनेजर ने तबारक के मौत की खबर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने से मालदीव कमाने गए जवार गांव के निवासी एक युवक की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना आने के बाद से युवक के घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार गांव के निवासी तबारक हुसैन के 40 वर्षीय पुत्र मेंहदीहसल रोजगार के सिलसिले में तीन महीने पहले मालदीव गए थे। बीते रविवार को वहां की कंपनी के मैनेजर ने तबारक के मौत की खबर दी।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर की रात अज्ञात कारणों से आग में जल जाने से तबारक की मौत हुई है। तभी से युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
तबारक के परिवार में पिता मेंहदीहसन, पत्नी खतीजा खातून और तीन बच्चे मुस्कान खातून (15), गोलू (12) वर्ष और भोलू (07) हैं। परिजनों ने युवक का शव स्वदेश मंगाए जाने की मांग भी शासन-प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें