फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर

विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़,सोशल मीडिया
विज्ञापन
तमकुहीराज। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बभनौली के समीप शुक्रवार की रात सेवरही क्षेत्र के धुरिया हाता गांव निवासी रोहित खरवार (22) की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों के हमले में रोहित का दोस्त नीरज पटेल (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बदमाश भाग गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने हंगामा किया। एएसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने और करीब एक घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया हाता गांव निवासी सुरेंद्र खरवार का बेटा रोहित अपने दोस्त तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा निवासी नीरज पटेल के साथ शुक्रवार की शाम बभनौली बाजार गया था। बाजार में खरीदारी के बाद दोनों युवक तुर्कपट्टी क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। इसी दौरान तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित एक निजी स्कूल के समीप बदमाशों ने दोनों को रोका। बाइक रुकते ही बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। रोहित और नीरज के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए।
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो बाइक पर सवार चार युवकों ने पुरानी रंजिश में चाकू मारकर रोहित की हत्या की है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ देर लोगों ने शव तमकुहीराज सीएचसी पर रोका था। उनको समझाया गया। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़,सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें