फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं: महिला का गला रेत प्रेमी ने काटी अपनी गर्दन, पति के पीठ पीछे बने थे नाजायज संबंध

Sun, 11 Sep 2022 08:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कोटवा बाजार/ पकड़ियार (कुशीनगर)

सार

धारदार हथियार से पड़ोस के आरोपी युवक ने महिला का गला रेतकर अपना भी गला रेत लिया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और आरोपी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल पड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में रविवार दोपहर को एक युवक ने महिला के घर में उस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसका गला रेतकर आरोपी युवक ने अपना भी गला काट लिया। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला और आरोपी युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की मरजीना (24) पत्नी सबरे आलम रविवार की दोपहर अपने घर में थी। तभी उसके बगल में रहने वाला जुमराती (23) पुत्र मुस्तफा उर्फ बवाली अचानक घर में घुस गया। उसने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस के लोग पहुंच पाते, इसके पहले जुमराती ने अपनी गरदन को रेतना शुरू कर दिया।

लोगों ने किसी तरह से जुमराती को रोककर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वर्ष 2016 में मरजीना का शबरे आलम से निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद शबरे आलम विदेश कमाने चला गया। उसके घर पर मौजूद न रहने की वजह से जुमरानी उसके करीब आने की कोशिश करने लगा। इसकी जानकारी होने पर शबरे आलम घर लौट आया। इससे जुमराती काफी नाराज चल रहा था। घायल महिला की तीन साल की एक बेटी है। घटना के समय उसका पति घर पर नहीं था।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया कि परिजन और गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें