फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी के बाद घर लाैट रहे युवक की हादसे में माैत

Sun, 01 Dec 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। सामूहिक विवाह के बाद बाइक से लौट रहे दूल्हे की हादसे में मौत हो गई। घर से लेकर ससुराल तक खबर मिलते ही मातम छा गया। कुछ घंटे में ही सुहागन बनी प्रेमशीला की मांग उजड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि साले का हाथ टूट गया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र नौतार जंगल गांव की प्रेमशीला की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के सपहा गांव निवासी कन्हैया निषाद (25) के साथ तय थी। शुक्रवार को खड्डा ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दोनों दांपत्य बंधन में बंधे थे।
चार दिसंबर को प्रेमशीला का गौना होना था। शुक्रवार को शादी के बाद दूल्हा कन्हैया पत्नी और ससुराल वालों से विदा लेकर छोटे साले बलिराम (16) के साथ बाइक से रात में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर रोड पर अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़े और दोनों घायल हो गए। किसी तरह दोनों को एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। बलिराम का हाथ टूट गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही शादी की खुशी मातम में बदल गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें