बनकटा बाज़ार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव का युवक दोस्तों के साथ रविवार को नाल में स्नान करते समय लापता हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोग पहुंच और जाल की मदद से युवक की तलाश करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। देर शाम तक आस-पास के गोताखोर से पुलिस युवक की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला।
कोइलसवा बुजुर्ग गांव निवासी आशीष चौहान (22) दोपहर अपने दोस्तों के साथ बिहार सीमा पर नाले में स्नान करने गया था। अंदाजा नहीं होने के कारण आशीष चौहान गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने बचाने का प्रयास किया। पानी गहरा होने से युवकों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का पता देर शाम तक नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष चौराखास चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ को सूचना दी गई है। टीम पहुंचने के बाद तलाश कराई जाएगी। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।