खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक महिला के साथ युवक आपत्तिजनक हाल में पाया गया। युवक को पकड़कर परिजनों व पड़ोसियों ने पहले उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि युवक और महिला के बीच काफी समय से नजदीकी है। अक्सर वह मौका पाकर घर में घुस जाता था। शुक्रवार को भी वह घर में घुसा तो इसकी भनक परिजनों को लगी। इसके बाद पड़ोसियों को लेकर परिजन अंदर दाखिल हुए युवक आपत्तिजनक हाल में मिला। संवाद