फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उचक्कों ने छीना मोबाइल, सड़क पर गिरने से महिला घायल

Sat, 29 Jun 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थानाक्षेत्र के हरिहरपुर के समीप समउर-तमकुही मार्ग पर ऑटो से घर जा रही महिला का बाइक सवार उचक्कों ने मोबाइल छीन लिया। छीनाझपटी में महिला ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

तमकुहीराज थानाक्षेत्र के गाजीपुर निवासी सुमन देवी पत्नी राजन नट ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम वह तमकुहीराज किसी कार्य से आई थी। ऑटो में सवार होकर वह वापस घर जाने के लिए निकली कि बाइक सवार तीन उचक्कों ने तमकुही-समउर मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप उसका मोबाइल छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान महिला अनियंत्रित होकर ऑटो से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए घटनास्थल के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें