मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र के विजयपुर चौराहे के पास बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला। लोगों की सूचना पर आए परिजनों उन्हें मथौली सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा निवासी अखिलेश शर्मा (40) विजयपुर चौराहे पर शैलून की दुकान चलाते थे। वे सड़क किनारे स्थित देसी शराब की दुकान के पास अचेत अवस्था में पड़े थे।